IPL 2025: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीगों में से एक है. इसमें दुनिया भर से कई बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. इस लीग से पहले अलग-अलग टीमों के मालिकों द्वारा बोली लगाकर खिलाड़ियों को खरीदा जाता है. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि इन विदेशी खिलाड़ियों को उनके खेल के बदले में पैसे कैसे मिलते हैं? क्या उन्हें डॉलर में भुगतान किया जाता है या फिर भारतीय रुपये में? चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की हवा में रहना दिनभर में कितनी सिगरेट पीने के बराबर है? हैरान रह जाएंगे आप

आईपीएल के खिलाड़ियों को ऐसे मिलते हैं पैसे

आमतौर पर आईपीएल में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों, चाहे वो भारतीय हों या विदेशी, उन्हें भारतीय रुपये में ही भुगतान किया जाता है. इसका कारण यह है कि आईपीएल एक भारतीय लीग है और इसका संचालन भारतीय रुपये में होता है.

इसके अलावा भारत में भारतीय रुपया ही कानूनी मुद्रा है. सभी लेनदेन इसी मुद्रा में किए जाते हैं. साथ ही भारत में आयकर कानून के अनुसार, देश में होने वाली आय पर भारतीय रुपये में ही कर देना होता है. अगर विदेशी मुद्रा में भुगतान किया जाता तो विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के कारण खिलाड़ियों को नुकसान हो सकता था. साथ ही दुनिया भर की कई अन्य लीगों में भी इसी तरह का ही नियम है, जहां खिलाड़ियों को उस देश की मुद्रा में भुगतान किया जाता है जहां लीग आयोजित की जाती है.

यह भी पढ़ें: रोज सुबह नाश्ते में खाते हैं ब्रेड, लेकिन क्या जानते हैं कि उसपर क्यों बने होते हैं छेद?

खिलाड़ियों को मिलते हैं ये फायदे

भारतीय रुपये में भुगतान करने से खिलाड़ियों को कई तरह के फायदे होते हैं. जैसे खिलाड़ी भारत में रहते हुए भारतीय रुपये में ही खर्च कर सकते हैं. इसके अलावा कई बार खिलाड़ियों को कर संबंधी कुछ विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं और भारत में कई बैंक विदेशी खिलाड़ियों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करते हैं.

हालांकि कुछ चीजें कॉन्ट्रेक्ट पर भी निर्भर करती हैं. जैसे यदि कॉन्ट्रेक्ट में लिखा गया है तो कभी-कभी खिलाड़ियों को एक निश्चित राशी उनके अनुबंध के मुतबिक विदेशी मुद्रा में मिल सकती है और बाकि पैसों का भुगतान रुपयों में किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की हवा में रहना दिनभर में कितनी सिगरेट पीने के बराबर है? हैरान रह जाएंगे आप

from माता-पिता का ध्यान नहीं रखा तो 'सजा' देती है भारत के इस राज्य की सरकार https://ift.tt/r78pAlH
from माता-पिता का ध्यान नहीं रखा तो 'सजा' देती है भारत के इस राज्य की सरकार https://ift.tt/r78pAlH
0 Response to "IPL में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों को पैसे डॉलर में मिलते हैं या फिर भारतीय रुपये में?"
Post a Comment