Google Gemini पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में है. इसके नैनो बनाना मॉडल से जनरेट हुई तस्वीरों के पीछे सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने हो गए थे. अब यह ट्रेंड कुछ कम हुआ है तो गूगल ने इसे एक और शानदार कैपेबिलिटी से लैस कर दिया है. तस्वीरें जनरेट करने और बाकी कामों के साथ-साथ अब यह AI असिस्टेंट प्रेजेंटेशन भी बना सकता है. यूजर इसके Canvas टूल का यूज कर कुछ ही सेकंड्स में प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं. Canvas टूल पहले से ही इसमें मौजूद था और अब इसमें प्रेजेंटेशन क्रिएट करने का फीचर जोड़ा गया है.

कैसे बनाएं प्रेजेंटेशन?

कंपनी अभी केवल प्रो यूजर्स के लिए यह फीचर रोल आउट कर रही है और आगे चलकर यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा. जिन यूजर के पास यह फीचर आ गया है, वो कोई भी रिसर्च पेपर या कोई दूसरा डॉक्यूमेंट इस चैटबॉट में अपलोड कर इससे प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स के पास टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से भी प्रेजेंटेशन तैयार करने का ऑप्शन होगा. चैटबॉट में पहले से थीम के हिसाब से स्लाइड्स बनी हुई हैं, जिन्हें यूज किया जा सकता है.

किस तरह की प्रेजेंटेशन तैयार कर सकता है जेमिनी?

बुक इनसाइट, एजुकेशनल कंटेट, प्रोडक्ट लॉन्च, ऑनबोर्डिंग गाइड और केस स्टडी समेत कई तरह की प्रेजेंटेशन इस टूल की मदद से तैयार कर सकते हैं. यह पूरा काम कुछ ही सेकंड्स में हो जाएगा और यूजर को कंटेट और इमेज ढूंढने के लिए ज्यादा समय नहीं लगाना पड़ेगा.

5/ Up your presentation game in Canvas

Upload any source to create entire decks with images and data visualization. Export to Google Slides to add any finishing touches. Rolling out to Pro subscribers today and to Free users in the coming weeks pic.twitter.com/70qercWf4E
— Google Gemini App (@GeminiApp) October 24, 2025

लगातार बढ़ रही है जेमिनी की पॉपुलैरिटी

गूगल जेमिनी की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. पिछले महीने यह ChatGPT को पीछे छोड़कर ऐप्पल के ऐप स्टोर से सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एआई असिस्टेंट बन गया था. इसके साथ ही जेमिनी का मार्केट शेयर भी बढ़ रहा है और अब यह ChatGPT के बाद सबसे ज्यादा यूज होने वाला चैटबॉट बन गया है.

ये भी पढ़ें-

OnePlus 15 का इंतजार आज हो जाएगा खत्म, लॉन्च से पहले जान लें फीचर्स और अनुमानित कीमत

from क्या धरती के दो चांद हैं? वायरल 2025 PN7 की सच्चाई जानकर आप भी रह जाएंगे दंग! https://ift.tt/wL1FZ7a
from क्या धरती के दो चांद हैं? वायरल 2025 PN7 की सच्चाई जानकर आप भी रह जाएंगे दंग! https://ift.tt/wL1FZ7a
0 Response to "सिर्फ वायरल फोटोज ही नहीं, प्रेजेंटेशन भी तैयार कर सकता है गूगल जेमिनी, ऐसे करें यूज"
Post a Comment